फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नए साल के पहले दिन मिलेगी भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर की सौगात, एक जनवरी को होगा भूमिपूजन

Sat, 27 Dec 2025 10:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर के भूमिपूजन की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले दिन कबीरधाम जिले को बहुप्रतीक्षित भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है। एक जनवरी 2026 को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व सीएम विष्णुदेव साय की उपस्थिति में इस वृहद पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होगा। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, पर्यटन व जनआस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर से लेकर मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा, सरोदा जलाशय तक भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण स्वदेश दर्शन योजना 2.0 अंतर्गत किया जाएगा।

विज्ञापन


महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत भोरमदेव मंदिर परिसर व आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के व्यापक विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य पर्यटन कॉरिडोर का विकास होने जा रहा है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर के भूमिपूजन की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार समीक्षा की। सभी संबंधित अधिकारियों को सारी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसमुदाय की उपस्थिति को देखते हुए सभी सुविधाएं सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित होनी चाहिए। संबंधित विभाग को आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने व कार्यक्रम स्थल पर नियमित रूप से उपस्थित रहकर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें