फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवर्धा में ‘बिहान’ मॉडल की पड़ताल: केंद्र-राज्य टीम ने गांवों में देखा बदलाव,गरीब परिवारों की जिंदगी में असर

Thu, 28 May 2026 08:03 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना के तहत जिले में हो रहे कार्यों का केंद्र और राज्य शासन की संयुक्त टीम ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार की टीम ने निरीक्षण किया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना के तहत जिले में हो रहे कार्यों का केंद्र और राज्य शासन की संयुक्त टीम ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। आज गुरुवार को टीम ने गांवों में पहुंचकर योजना के जमीनी क्रियान्वयन को परखा और लाभान्वित परिवारों से सीधे संवाद किया।

विज्ञापन


निरीक्षण दल ने जिले के इंद्रावती संकुल स्तरीय संगठन कुकदूर, सवेरा संकुल स्तरीय संगठन बैजलपुर और भोरमदेव संकुल स्तरीय संगठन राजानवागांव का दौरा किया। इस दौरान ब्रॉक इंटरनेशनल, ट्रिकल अप और इमागो संस्था के प्रतिनिधियों ने भी परियोजना की प्रगति और समुदाय स्तर पर हो रहे कार्यों का अवलोकन किया।

दल ने सीएलएफ पदाधिकारियों, ग्राम संगठन के सदस्यों और योजना से जुड़े परिवारों के साथ बैठक कर अत्यंत गरीब एवं कमजोर परिवारों की पहचान, चयन प्रक्रिया और सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान टीम ने कोच दीदियों के कार्यों को विशेष रूप से सराहा। बताया गया कि कोच दीदियां नियमित रूप से परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें आजीविका, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और स्वावलंबन के लिए मार्गदर्शन दे रही हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत कबीरधाम सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यह योजना कमजोर और वंचित परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही है। सामुदायिक संस्थाओं और कोच दीदियों के प्रयासों से परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं।

निरीक्षण दल ने चयनित हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आजीविका गतिविधियों और योजना से मिले लाभों का भी जायजा लिया। हितग्राहियों ने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें रोजगार और आय बढ़ाने के नए अवसर मिले हैं, साथ ही कई शासकीय योजनाओं का लाभ भी अब आसानी से मिल रहा है।

केंद्र व राज्य सरकार की टीम ने निरीक्षण किया

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें