फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल बना ‘बुकी ऑफिस’: IPL के नाम पर सट्टे का कारोबार, लेन-देन के मिले सबूत; पुलिस ने एक सट्टेबाज को पकड़ा

Mon, 25 May 2026 07:34 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आईपीएल मैचों के बहाने ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक मोबाइल फोन के जरिए दांव लगवा रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, सट्टा लिंक, स्क्रीनशॉट और लेन-देन के डिजिटल सबूत मिले हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का रोमांच जिले में सट्टे के काले कारोबार में भी बदलता जा रहा है। गांव-गांव तक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क फैल चुका है। कबीरधाम पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस चौकी पोड़ी क्षेत्र के बैहरसरी गांव के युवक को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल फोन से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन दांव लगवा रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस को आरोपी के मोबाइल से सट्टे से जुड़े डिजिटल सबूत, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन लिंक और लेनदेन की जानकारी मिली है।पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी दौरान चौकी पोड़ी पुलिस और साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैहरसरी में एक युवक मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने रघुवीर वर्मा (22) को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से वीवो वी-50 एंड्रॉइड मोबाइल मिला। जब पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म के लिंक, इंटरनेट हिस्ट्री और डिजिटल स्क्रीनशॉट मिले। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन दांव लगाने और रकम के लेनदेन की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


मोबाइल ही बन गया था ‘बुकी ऑफिस’
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए ही पूरा सट्टा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। मैच शुरू होते ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दांव लगाए जाते थे और रकम का लेनदेन डिजिटल माध्यम से किया जाता था। पुलिस को मोबाइल से करीब 20 पेज डिजिटल स्क्रीनशॉट भी मिले हैं, जिन्हें जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी से ऑनलाइन गेमिंग या सट्टा संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज और लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी पोड़ी पुलिस और साइबर टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टे के मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित अवैध नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी ऑनलाइन सट्टा, जुआ या साइबर अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें