फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में ऐतिहासिक जीत का कवर्धा में जश्न: डिप्टी CM विजय शर्मा का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Thu, 07 May 2026 09:31 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा पहुंचे, जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता के बाद गुरुवार को स्थानीय विधायक और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। बंगाल चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बाद उनकी वापसी पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा।

विज्ञापन


विजय शर्मा ने करीब एक माह तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। चुनावी रणनीति को मतदान केंद्र स्तर तक पहुंचाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। भाजपा की सफलता के बाद कवर्धा के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की। 

उन्होंने विजय शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में जनादेश दिया है। यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में विजय शर्मा की भूमिका
विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने एक महीने तक राज्य के कई हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया। कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर उनमें नया जोश भरा। चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में भी उन्होंने योगदान दिया।

कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी बात की। विजय शर्मा ने कहा कि देश लगातार विकास और जनविश्वास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें