फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कबीरधाम गन्ना किसानों को मिली राहत, कारखाने ने जारी किए 13.80 करोड़ रुपये

Tue, 28 Apr 2026 10:33 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया है। चालू पेराई सत्र में अब तक 71.29 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। समय पर भुगतान और किसान केंद्रित योजनाओं से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में वैवाहिक सीजन और आगामी फसल की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना, राम्हेपुर (कवर्धा) ने किसानों को 13.80 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इसके साथ ही चालू पेराई सत्र में अब तक कुल 71.29 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।

विज्ञापन


समयबद्ध भुगतान से सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है। चालू पेराई सत्र में कारखाने ने 2,55,818 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई और 3,09,120 क्विंटल शक्कर उत्पादन की उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता किसानों के सहयोग, प्रशासनिक मार्गदर्शन और कारखाने की कुशल कार्यप्रणाली का परिणाम है।

भोरमदेव शक्कर कारखाना किसानों और श्रमिकों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। इसमें एफआरपी के अतिरिक्त रिकवरी आधारित भुगतान, शासन द्वारा दिए जाने वाले बोनस का वितरण, रियायती दर पर शक्कर उपलब्ध कराना, उन्नत बीज और कृषि मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किसानों के लिए सर्वसुविधायुक्त “बलराम सदन” और मात्र 5 रुपये में गरम भोजन की कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना जिले की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनकर उभरा है। यह किसानों को न्यूनतम मूल्य की गारंटी, फसल विविधता को बढ़ावा, हजारों लोगों को रोजगार और पीडीएस के लिए सस्ती दर पर शक्कर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समय पर भुगतान, बेहतर प्रबंधन और किसान केंद्रित योजनाओं के चलते यह कारखाना सहकारी मॉडल की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ जिले के समग्र विकास को भी गति मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें