फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से चला रहे थे नेटवर्क

Sun, 12 Apr 2026 09:04 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गिरोह का पर्दाफाश किया। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए, जो टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी पर कबीरधाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। “क्रिकेट का मजा लीजिए, लेकिन कानून के खिलाफ शॉट मत खेलिए” संदेश के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में सट्टे के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि थाना पंडरिया टीम ने मुखबिर की सूचना पर घोघरा पारा में दबिश दी। यहां महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा (25) और नागेश्वर उर्फ सोनू राव (31) को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम चैनल के जरिए सट्टा लिंक हासिल करते थे। इसके बाद मोबाइल नंबर से आईडी बनाकर बैंक खातों को लिंक करते और व्हाट्सएप चैट के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर दांव लगवाते थे। पूरा खेल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चल रहा था, जिससे पुलिस को चकमा देने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन स्मार्ट मोबाइल फोन (करीब 30 हजार रुपये) जब्त किए गए हैं। पुलिस अब उनके बैंक खातों, टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैट का तकनीकी विश्लेषण कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें