फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: पंडरिया विधानसभा के लोगों को रायपुर में मिलेगी आवास और भोजन की सुविधा, सेवा सदन का शुभारंभ

Sat, 04 Apr 2026 10:00 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
विज्ञापन
रायपुर के देवेंद्र नगर में यह सदन तैयार किया गया है
विज्ञापन

कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने अपने विधानसभा के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल के तहत राजधानी रायपुर में “पंडरिया सेवा सदन” का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा सदन खास तौर पर उन मरीजों के परिजनों के लिए तैयार किया गया है, जो इलाज के लिए दूर-दराज से रायपुर आते हैं और उन्हें ठहरने व भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ती थी। 

विज्ञापन


भावना बोहरा ने बताया कि इस सेवा सदन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां आने वाले मरीजों के परिजनों को निःशुल्क ठहरने की सुविधा, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, स्वच्छ कमरे, स्नान-शौचालय, पर्याप्त पानी और रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दी जाएंगी। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में स्थित यह सेवा सदन पंडरिया विधानसभा लोगों को सुविधा प्रदान करे। इसे केवल एक भवन नहीं, बल्कि “अपना घर” बताया जा रहा है, जहां दूर से आने वाले परिवारों को अपनापन और सहूलियत दोनों मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें