फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : नाबालिग को भगाकर पुणे-विशाखापट्टनम ले गया, कई बार किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 07:49 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी नाबालिग को अपने साथ पुणे और विशाखापट्टनम तक ले गया था, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। क्षेत्र के बोड़ला एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी ने थाना तरेगांव जंगल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 25 जून 2025 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


पिता को संदेह था कि किसी ने बहला-फुसलाकर उसे भगा लिया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि सोनतरा निवासी शत्रुहन करायेत (19) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने वर्ष 2024 में पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और 25 जून 2025 को उसे घर से भगाकर पुणे और विशाखापट्टनम ले गया, जहां कई बार दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 64(2)(एम), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) जोड़ते हुए कार्रवाई की। तरेगांव जंगल पुलिस ने पतासाजी के बाद 6 मार्च को आरोपी शत्रुहन करायेत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य गवाहों के बयान और विवेचना की कार्रवाई जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें