फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: प्रमोशन न मिलने पर एसपी का छलका दर्द, सीएम को पत्र लिखकर की शिकायत, भेदभाव का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 06:09 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। हालांकि, इस सूची में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी और कबीरधाम एसपी, धर्मेंद्र सिंह छवई का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन
सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। हालांकि, इस सूची में 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी और कबीरधाम एसपी, धर्मेंद्र सिंह छवई का नाम शामिल नहीं है। इसे लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने साथ हुए कथित अन्याय की शिकायत की है। एसपी छवई का कहना है कि 2012 बैच के अन्य अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नत कर दिया गया है, लेकिन उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रमोशन से वंचित होने का कारण और एसपी का पक्ष
एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वे वर्तमान में कबीरधाम एसपी के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति सूचियों में, जिनमें 10 अक्टूबर 2024, 31 दिसंबर 2024, 26 मई 2025 और 31 जुलाई 2025 की तारीखें शामिल हैं, उनके नाम पर विचार किया गया। परंतु, हर बार उन्हें पदोन्नति से वंचित रखा गया। उन्हें पदोन्नति न देने का कारण यह बताया गया कि उनके खिलाफ लोकायुक्त संगठन, भोपाल में जांच लंबित है।

हालांकि, एसपी छवई का दावा है कि उनके खिलाफ न तो कोई चार्जशीट जारी हुई है, न ही कोई विभागीय जांच चल रही है, और वे निलंबित भी नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई ऐसे अधिकारी हैं जिन पर उनसे कहीं अधिक गंभीर आरोप हैं और जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं, उन्हें पदोन्नति दे दी गई है। जबकि उनके मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनके साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है और उन्हें जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें