फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की भूख में 'जल्लाद' बना पति: पहले पत्नी को जमकर पीटा, फिर पीने के लिए दे दिया जहर; मायके वालों का आरोप

Tue, 20 Jan 2026 05:18 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में दहेज के लालच में एक महिला की क्रूर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि उसके पति ने पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
एएसपी से चर्चा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के महाराटोला गांव में एक महिला की उसके पति द्वारा दहेज के लिए बेरहमी से पिटाई के बाद कथित तौर पर जहर देकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने मंगलवार को कबीरधाम एएसपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पति जोहन साहू ने अपनी पत्नी लोकेश्वरी की हत्या को अंजाम देने के बाद उसे लोहारा अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति ने की हत्या, ससुराल पक्ष पर भी आरोप
एएस पी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने बताया कि पति जोहन साहू ने दहेज की मांग को लेकर पहले अपनी पत्नी लोकेश्वरी की निर्मम पिटाई की और बाद में उसे जहर दे दिया। घटना के बाद आरोपी पति ने लोकेश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस जघन्य अपराध में आरोपी के माता-पिता की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन

इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एएसपी ने आश्वासन दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर मुद्दे को फिर से उजागर करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें