फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जहां हुआ कबीरधाम जिले का पहला नक्सल एनकाउंटर, उसी जगह एसपी और पुलिसकर्मियों ने खाया बोरे-बासी

Mon, 01 May 2023 08:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए क्षेत्र का नक्सल गतिविधियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर गश्त पर गए जवानों ने जंगल में नदी किनारे बोरे बासी का आनंद लिया।
विज्ञापन
जंगल में बोरे-बासी खाते जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सोमवार को विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर नेताओं से लेकर अधिकारी सबने बोरे-बासी खाया। इसी बीच कबीरधाम के एसपी डॉ.लाल उमेद सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी उसी जगह पर गए, जहां जिले में पहली बार एक नक्सल एनकाउंटर हुआ था। वहीं सबने बोरे-बासी खाया। पांच साल पहले इसी जगह पर मुठभेड़ में जवानों ने इनामी नक्सली को मार गिराया था। ये इलाका जंगल तरेगांव थाना क्षेत्र में आता है। 

विज्ञापन




ग्राम धुमाछापर में 31 मई 2018 को जवानों ने मुठभेड़ में एक ईनामी नक्सली सुनील उर्फ मंगु को मार गिराया गया था। अब फिर से इस इलाके में नक्सली गतिविधियों की आसूचना प्राप्त हो रही हैं। जिसके मद्देनजर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों में अंकुश लगाये जाने और सूचना की तस्दीक करने पुलिस गश्त पार्टी रवाना हुई है। क्षेत्र में नक्सल गश्त के दौरान नक्सलियों को सरेंडर करने को लेकर पंफलेट चस्पा किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए क्षेत्र का नक्सल गतिविधियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर गश्त पर गए एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, नक्सल ऑपरेशन डीएसपी कौशल किशोर वासनिक, संजय ध्रुव, थाना प्रभारी विकास बद्येल, थाना प्रभारी युवराज साहू, चौकी प्रभारी विमल लवनिया, उदल मरकाम समेत अन्य जवानों ने जंगल में नदी किनारे बोरे बासी का आनंद लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें