फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: अमर उजाला की खबर का असर, कैंसर पीड़िता कपूरा मरकाम को रायपुर में कराया भर्ती, अब वहीं होगा इलाज

Wed, 12 Nov 2025 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। दरअसल, ग्राम कांटाबहरा (नगवाही) के समलु मरकाम द्वारा थायराइड कैंसर पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम के उपचार के लिए बाइक से दर-दर भटक रहा था।
विज्ञापन
कपूरा मरकाम को रायपुर में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। दरअसल, ग्राम कांटाबहरा (नगवाही) के समलु मरकाम द्वारा थायराइड कैंसर पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम के उपचार के लिए बाइक से दर-दर भटक रहा था। इसको को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी जिसको संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़िता के घर पहुंची और उसे 108 एम्बुलेंस में बेहतर उपचार के लिए आज मेकाहारा रायपुर भेजा गया। 

विज्ञापन


यहां महिला को कैंसर रिसर्च यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चलेगा। स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सीएमएचओ को पीड़ित महिला को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में अच्छा उपचार मुहैया करवाने के लिए निर्देशित किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।

कई जगह करा चुके हैं इलाज
जिले के सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र तुरे ने बताया कि पूर्व में पीड़िता के स्वास्थ्य समस्या की जानकारी मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेगांखार/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पीड़ित कपूरा मरकाम  के निवास स्थान पर जाकर निरीक्षण किया। यहां पाया गया कि समलू मरकाम द्वारा अपनी पत्नी कपूरा मरकाम के गले का गांठ में दर्द होने पर रेगांखार जंगल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां पदस्थ डॉक्टर द्वारा अधिकारियों से मरीज के बीमारी के संबंध में चर्चा कर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया। जहां एक वर्ष तक रायपुर के एम्स, मेकाहारा व डीकेएस अस्पताल समेत कुछ निजी अस्पताल में इलाज चला। 
विज्ञापन


इसके बाद टाटा मेमोरियल मुंबई में एक माह इलाज चला। वहां से इलाज उपरांत घर लाया गया। वर्तमान में पीड़िता की परेशानी फिर बढ़ने पर उन्हें रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास इलाज के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मरीज के परिजनों के संपर्क में है। उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें