फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: कोहड़िया में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत मालिक गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 06:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में 24 अगस्त की रात ग्राम कोहड़िया में टमाटर खेत में असुरक्षित तरीके से बिजली करंट लगाने से दो ग्रामीण जहरू निषाद (60 वर्ष) व श्रवण निषाद (24 वर्ष) मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में 24 अगस्त की रात ग्राम कोहड़िया में टमाटर खेत में असुरक्षित तरीके से बिजली करंट लगाने से दो ग्रामीण जहरू निषाद (60 वर्ष) व श्रवण निषाद (24 वर्ष) मौत हो गई थी। ये दोनों पिता–पुत्र है। इस मामले में प्रार्थी राजू निषाद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर चौकी रणवीरपुर में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा व पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में मृतकों की मृत्यु बिजली करंट लगने से होना पाया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम कोहड़िया निवासी विशाल पटेल (50 वर्ष) पिता स्व.चंदू पटेल ने टमाटर की फसल की सुरक्षा के लिए अपने खेत में जमीन के समानांतर जीआई तार से असुरक्षित तरीके से करंट प्रवाहित किया था। यह जानते हुए भी कि कोई व्यक्ति खेत में प्रवेश करेगा तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन


आरोपी द्वारा यह कृत्य किया गया, जिसके कारण दोनों मृतकों की करंट लगने से मृत्यु हुई। इस पर धारा 105 बीएनएस दर्ज कर आरोपी विशाल पटेल को आज मंगलवार 26 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। घटना से संबंधित जीआई तार व खेत के बिजली कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज (जुलाई 2025 का बिजली बिल) जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें