फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham News: चिल्फी घाटी में धार्मिक स्थल पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

Mon, 05 Jan 2026 09:49 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के चिल्फी घाटी गांव में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटाया। शिकायतों के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई, जिसमें मस्जिद परिसर को भी ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने इसे अतिक्रमण विरोधी कदम बताया।
 
विज्ञापन
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के चिल्फी घाटी गांव में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया है। इस कार्रवाई के तहत मस्जिद परिसर को भी ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को भूमि के अतिक्रमण से जुड़ा बताया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गांव के कुछ लोगों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने स्थानीय विधायक और उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा और कबीरधाम कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और मस्जिद का संचालन किए जाने का आरोप लगाया गया था।

शिकायतों के बाद, राजस्व विभाग ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान, मोहम्मद इदरीश नामक व्यक्ति, जो चिल्फी का निवासी बताया गया है, को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में यह जानकारी दी गई थी कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान, दीवारें बनाकर मस्जिद का निर्माण किया गया है। मोहम्मद इदरीश से इस पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


नोटिस जारी होने के बाद हुई सुनवाई में, प्रशासन ने पाया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण हुआ है। इसके बाद, बुलडोजर चलाकर इस अतिक्रमण को हटाया गया और मस्जिद को भी ध्वस्त कर दिया गया।

मंडल भाजपा उपाध्यक्ष प्रकाश धारवैया ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, उसी स्थान पर आदिवासी सम्मान और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए भगवान बिरसा मुंडा की एक भव्य मूर्ति की स्थापना जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें