फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- सद्गुरु कबीर की वाणी और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत

Wed, 11 Jun 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज बुधवार को स्थानीय कवर्धा विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा दौरे पर है। जिले के ग्राम कारेसरा व लोहारा रोड स्थित कबीर कुटी, कवर्धा में आयोजित श्री सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बुधवार को स्थानीय कवर्धा विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा दौरे पर है। जिले के ग्राम कारेसरा व लोहारा रोड स्थित कबीर कुटी, कवर्धा में आयोजित श्री सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए। विजय शर्मा ने श्री सतगुरू कबीर साहब के तैल्य चित्र में पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण कर बंदगी किया। श्रद्धा के साथ सतगुरु के आदर्शों को नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। कवर्धा के सद्गुरु कबीर युवा मानिकपुरी पनिका समाज भवन निर्माण कार्य व ग्राम कारेसरा में कबीर कुटी के लिए 10 लाख रुपए, वार्ड नंबर 6 में 6 लाख रुपए का सामुदायिक भवन व 6 लाख रुपए का सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। 

विज्ञापन


विजय शर्मा ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब का जीवन-दर्शन व उनका चिंतन आज के समाज में भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना सदियों पूर्व था। वे न केवल एक संत थे, बल्कि सामाजिक सुधारक, जनचेतना के वाहक व आध्यात्मिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उनकी वाणी में सामाजिक विषमता, पाखंड व अंधविश्वास के विरुद्ध गहरी चेतना दिखाई देती है। कबीर साहेब के विचार जात-पात, धर्म, भाषा और वर्ग से ऊपर उठकर समूचे मानवता को जोड़ने का कार्य करते हैं। कबीर साहेब ने जीवनभर सादा जीवन, उच्च विचार और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जिसे हम सभी को आत्मसात करना चाहिए। वर्तमान समय में जब समाज कई प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है, तब सद्गुरु कबीर साहेब की शिक्षाएं हमें सद्भाव, सहयोग व मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें