फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu Nav Varsh 2025: डिप्टी CM विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती, भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए

Mon, 31 Mar 2025 09:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

देश में हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर कवर्धा में हिंदू नववर्ष को लेकर कई आयोजन किए गए। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि  हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को सहेजने का पर्व है। हिंदू नववर्ष पर महाआरती, भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए गए। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते रविवार कवर्धा में हिंदू नववर्ष को लेकर कई आयोजन किए गए। इस कार्यक्रम में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। वे देर रात तक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती व भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को सहेजने का पर्व है।

विज्ञापन


यह दिन हमें अपने धार्मिक मूल्यों को समझने और समाज में प्रेम, एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। हमें अपनी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। नगरवासियों ने जगह-जगह रंगोली सजाकर, ध्वज फहराकर और भजन-कीर्तन कर नववर्ष का स्वागत किया।

इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। शहर में हिंदू नववर्ष को लेकर हर्षोल्लास का माहौल रहा। विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें राम दरबार, भगवान शिव, राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों की अद्भुत प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम शर्मा ने झांकियों का स्वागत किया और भगवान शंकर से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अतुल देशलहरा, पोखराज परिहार, निशांत झा, योगेश चंद्रवंशी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें