फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आचार संहिता के बीच मनाया जाएगा हजरत बाबा महबूब शाह दातार का 119 वां उर्स, कल निकलेगा जुलूस

Tue, 28 Jan 2025 09:45 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा में आचार संहिता के बीच हजरत बाबा महबूब शाह दातार की 119वीं उर्स मनाया जाएगा।
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा के हजरत बाबा महबूब शाह दातार का 119वीं उर्स 29 जनवरी बुधवार को मनाया जा रहा है। उर्स के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने थाना कवर्धा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कवर्धा आकांक्षा नायक व डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने की। बैठक में मुस्लिम ट्रस्ट, दरगाह कमेटी और मोहल्ला कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न करना था।

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु लाउडस्पीकर और डीजे के उपयोग पर सख्त नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी आयोजकों ने प्रशासन और पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस और प्रशासनिक टीम द्वारा विशेष निगरानी की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपने-अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया। बैठक में तहसीलदार परमेश्वर मांडवी, थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के साथ मुस्लिम ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष तौफीक खान, सचिव जुनैद हिगोरा, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकराम खान, कोषाध्यक्ष  शेख शोएब रजा समेत सदस्यगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें