फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: वाहन चालक से तीन हजार रुपए और शराब की मांग, नगर सैनिक व नायक को थाने से हटाया

Sat, 22 Mar 2025 07:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक व नायक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन दोनों जवान को कॉल आउट ड्यूटी से पृथक कर दिया है। यानि, इन्हे थाना से हटाकर कार्यालय जिला सेनानी में अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : X @CG_cyberpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक व नायक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन दोनों जवान को कॉल आउट ड्यूटी से पृथक कर दिया है। यानि, इन्हे थाना से हटाकर कार्यालय जिला सेनानी में अटैच कर दिया गया है। इनके खिलाफ रिश्वत के आरोप है। मिली जानकारी अनुसार नगर सैनिक अरविंद शुक्ला ने एक वाहन चालक से तीन हजार रुपए की मांग किया। साथ ही शराब की व्यवस्था कराने की मांग किया था। 

विज्ञापन


वहीं, नायक चमन सिंह ठाकुर ने भी इसी तरह की गतिविधि में लिप्त होकर नियम का उल्लंघन किया। यह घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे मामले की गंभीरता को लेते हुए कार्रवाई की गई है। इस पर कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने अरविंद शुक्ला व चमन सिंह ठाकुर को थाना ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही, इस मामले की जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे लिए कानून से ऊपर कोई नहीं है। इस तरह के कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें