फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, डिप्टी सीएम बोले- अब EVM का रोना रोएगी कांग्रेस

Sat, 15 Feb 2025 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इस जिले में कुल सात नगरीय निकाय है, जिसमें से एक भी निकाय में कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं करा सके है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इस जिले में कुल सात नगरीय निकाय है, जिसमें से एक भी निकाय में कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं करा सके है। जिले के सभी निकाय में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी जीते है। सभी निकाय में भाजपा की जीत के बाद स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन वाली सरकार पर जनता ने समर्थन दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से कबीरधाम की नगर पालिका व सभी नगर पंचायत में भाजपा ने जीत के साथ क्लीनस्वीप किया है। 

विज्ञापन


साथ ही प्रदेश में भी सभी जगह भाजपा की जीत हुई है। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस EVM का रोना रोएगी। गौरतलब है कि कवर्धा नगर पालिका से  भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नगर पालिका पंडरिया से भाजपा के मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पांडातराई से भाजपा से सरिता रामकुमार सोनी, नगर पंचायत बोड़ला से भाजपा के विजय पाटिल, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में भाजपा से संतोष मिश्रा, नगर पंचायत पिपरिया के भाजपा प्रत्याशी घुरवाराम साहू, नगर पंचायत इंदौरी से भाजपा प्रत्याशी मित्रीन बाई महंगीलाल मांडले निर्वाचित हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों में मतगणना कार्य किया गया। मतगणना के पश्चात सभी नगरीय निकाय के मतगणना परिसर में निर्वाचित प्रत्यिशियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें