फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: निर्माणकार्य में लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, खराब लाइनिंग पैनल को उखाड़कर फिर से निर्माण के निर्देश

Sat, 25 Jan 2025 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज शनिवार को पंडरिया ब्लॉक में क्रांति जलाशय के अंतर्गत मैनपुरा से डोमसरा तक लगभग 2 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन 14 किलोमीटर लंबी नहर लाइनिंग, पुलिया व स्ट्रक्चर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कलेक्टर व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज शनिवार को पंडरिया ब्लॉक में क्रांति जलाशय के अंतर्गत मैनपुरा से डोमसरा तक लगभग 2 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन 14 किलोमीटर लंबी नहर लाइनिंग, पुलिया व स्ट्रक्चर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नहर लाइनिंग के घटिया निर्माण कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खराब निर्माण कार्यप्रणाली को लेकर सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने खराब लाइनिंग पैनल को उखाड़कर मानकों के अनुसार दोबारा निर्माण  करने व खराब पुलिया को तुरंत तोड़कर नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री वर्मा ने ठेकेदार को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण सामग्री जैसे रेत, गिट्टी और अन्य मैटेरियल की सैंपलिंग कर उसकी गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के किसानों से भी चर्चा की और उनसे निर्माण कार्य के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों ने निर्माण कार्य की खामियों की ओर ध्यान दिलाया, जिस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि कार्य को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों की जीवनरेखा है। 

इसके निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब निर्माण सामग्री व तकनीकी खामियों को तत्काल ठीक किया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता व पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यदि इसमें कोताही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें