कांग्रेस विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर
- फोटो : अमर उजाला
कवर्धा विधानसभा से वर्तमान कांग्रेस विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ दावेदारी का आवेदन कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा है। बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में वे पूरे प्रदेश में सबसे अधिक वोट से जीतने का रिकॉर्ड भी कायम कर चुके हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के अशोक साहू को 59 हजार 284 वोट से हराया था। तब अशोक साहू 2018 में विधायक थे।
वहीं 2013 के चुनाव में भाजपा के ही अशोक साहू ने मोहम्मद अकबर को 2 हजार 558 वोट से हराया था। कवर्धा विधानसभा सीट वर्ष 2003 से लेकर 2018 तक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जाती रही थी कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का गृह जिला है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की राजनीतिक शुरूआत कवर्धा नगर पालिका में पार्षद के रूप में हुई थी। इस कारण कवर्धा विधानसभा सीट काफी हाई प्रोफाइल मानी जाती रही है। मोहम्मद अकबर वर्ष 1993 से कबीरधाम जिले में चुनाव लड़ रहे हैं। वे कबीरधाम जिले से विधायक रहते हुए प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री बने हैं।
साल 2018 का ऐसा था परिणाम
प्रत्याशी का नाम पार्टी वोट मिले
मोहम्मद अकबर कांग्रेस 136320
अशोक साहू भाजपा 77036
रामखिलावन डहरिया निर्दलीय 6604
अगम दास अनंत जोगी कांग्रेस 6250