फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आदिपुरुष' पर गुस्से की आग: कांग्रेस ने फिल्म निर्माणकर्ताओं का फूंका पुतला; बोले-हिंदुओं के आराध्यों का अपमान

Thu, 22 Jun 2023 08:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

क्रेड़ा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक ओम राउत, लेखक और गीतकार मनोज मुंतशीर सहित फिल्म निर्माण में शामिल टीम के सभी जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
फिल्म आदिपुरुष के विरोध में कांग्रेसियों ने निर्माणकर्ताओं का फूंका पुतला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म आदिपुरूष का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। अब इस मूवी के विरोध में कांग्रेस भी सड़कों पर उतर आई है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कांग्रेसियों ने जगह-जगह फिल्म निर्माणकर्ताओं का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि फिल्म बनाने वालों ने हिंदुओं के आराध्यों का अपमान किया है। उनकी उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए। कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से इस फिल्म को बनवाने का भी आरोप लगाया है। कहा कि इसके लिए सेंसर बोर्ड जिम्मेदार है। 

विज्ञापन


मूवी आदिपुरुष के विरोध में अब कांग्रेस खुलकर सामने आ गई है। कबीरधाम जिले में अलग-अलग स्थानों से पहुंचे कांग्रसी कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भरी दोपहरी में फिल्म का विरोध करते हुए निर्माणकर्ताओं का पुतला फूंका। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेड़ा) के सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि फिल्म आदिपुरुष में जिस तरह से हिन्दुओं के आराध्यों को प्रस्तुत किया गया है, उससे सभी हिूंदू खुद को अपमानित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि, आदिपुरुष फिल्म बनाने वालों ने जानबूझकर हिन्दुओं के आराध्यों के पात्रों के जिस तरह संवाद बुलवाए हैं वो बहुत ही आपत्तिजनक है। इसके लिए फिल्म सेंसर बोर्ड भी जिम्मेदार है, जिसने इस फिल्म को हरी झण्डी दी है। कन्हैया अग्रवाल ने फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक ओम राउत, लेखक और गीतकार मनोज मुंतशीर सहित फिल्म निर्माण में शामिल टीम के सभी जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें