फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Panchayat Chunav 2025: पंचायत चुनाव में कुछ ऐसा भी, सरपंच और 769 वार्ड में पंच निर्विरोध चुने गए

Sat, 08 Feb 2025 11:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में पंचायत चुनावा दो चरण में होंगे। कवर्धा और सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत में 17 फरवरी, पंडरिया व बोड़ला  ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में 20 फरवरी को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इसी माह पंचायत चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव को लेकर तीन चरण में मतदान होना है। लेकिन, मतदान से पहले कबीरधाम जिले के कई ग्राम पंचायत में बिना किसी चुनाव के ही सरपंच, पंच समेत अन्य पदाधिकारी चुन लिए गए हैं। क्योंकि, इन जगह में निर्विरोध चुनाव हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के चक्कर में आपसी विवाद होता है। ऐसे में वे अपने ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच और पंच को चुना है। जनपद पंचायत कवर्धा में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायत झलमला व ग्राम पंचायत चचेड़ी में सरपंच समेत सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि ग्राम पंचायत नवघटा में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

निर्विरोध निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र कोठार से गणेश तिवारी जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत चचेड़ी से पल्लवी तिवारी, ग्राम पंचायत नवघटा से रामेश्वरी बघेल व ग्राम पंचायत झलमला से ओपी चन्द्रवंशी सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत कुल 1408 वार्ड में से 769 वार्ड में पंच निर्विरोध चुने गए हैं। कलेक्टर ने निर्विरोध निर्वाचन को लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती व समन्वय की मिसाल बताते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन से पंचायतों में आपसी सहयोग व सौहार्द्र का परिचय मिलता है। साथ ही आमजन से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें व समृद्ध  व सशक्त पंचायत प्रणाली के निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें