फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मिठाई का लालच देकर बच्चियों को ले जाने की कोशिश,आपत्तिजनक हरकत के आरोप में 39 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 05:01 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में तीन नाबालिग बच्चियों से जुड़ा आपत्तिजनक व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। महिला थाना पुलिस ने मामले में 39 वर्षीय जागेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तीन नाबालिग बच्चियों से जुड़ा आपत्तिजनक व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। महिला थाना पुलिस ने मामले में 39 वर्षीय जागेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना 9 अगस्त की शाम की है। दो बहनें और उनके पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान ग्राम उड़ियाकला निवासी जागेश्वर साहू वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने बच्चियों को मिठाई देने का लालच दिया और उन्हें अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकत की।

बच्चियों के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। घटना के बाद बच्चियों ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने 11 अगस्त को महिला थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2), 296 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने पीड़ित बच्चियों, उनके परिजनों और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। बच्चियों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद 12 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के साथ इसकी सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों और महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें