फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से हेड मास्टर की मौत, बाइक खरीद कर जा रहा था घर

Sun, 21 May 2023 04:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

नेशनल हाईवे कवर्धा-रायपुर के ग्राम बिरकोना के पास पहुंचा था कि तेज तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनोज सड़क पर गिरा और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक स्कूल हेड मास्टर की मौत हो गई। हेड मास्टर बाइक खरीद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शनिवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। युवक के परिजनों ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हादसा पिपरिया थाना क्ष्रेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपरिया के ग्राम लघान निवासी मनोज चंद्रवंशी (40) पुत्र शत्रुहन चंद्रवंशी एक स्कूल में हेड मास्टर था। वह शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे कवर्धा से बाइक खरीद कर अपने घर ग्राम लघान जा रहा था। अभी वह नेशनल हाईवे कवर्धा-रायपुर के ग्राम बिरकोना के पास पहुंचा था कि तेज तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनोज सड़क पर गिरा और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक महराटोला निवासी फिरत लाल पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें