फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : सहसपुर लोहारा में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओं को भेजा जेल

Fri, 11 Jul 2025 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखाटोला व भिंभौरी में लंबे समय से देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधि की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिस पर पुलिस द्वारा लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखाटोला व भिंभौरी में लंबे समय से देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधि की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं, जिस पर पुलिस द्वारा लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही थी। आज शुक्रवार को पुलिस ने भिंभौरी निवासी दो महिला के खिलाफ देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी महिला अनिता पिता राजू पाटले उम्र 21, अंजु सतनामी पिता बनचकना उम्र 31 दोनों निवासी ग्राम भिंभौरी के खिलाफ धारा 170 / 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर एसडीएम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

विज्ञापन


कोर्ट द्वारा वारंट जारी किए जाने के बाद दोनों को केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम पुलिस समाज विरोधी व अनैतिक गतिविधि के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। बता दे कि क्षेत्र के ग्राम लाखाटोला व भिंभौरी बीते कुछ समय में देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों का केन्द्र बना हुआ है। मई माह में इसी समस्या को लेकर यहां के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी माह तीन जुलाई को सहसपुर लोहारा पुलिस ने देह व्यापार के मामले में लाखाटोला गांव से पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें