फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाला: फर्जी नियुक्ति आदेश निकालकर की थी भर्तियां, 31 महीने बाद पकड़ में आया टीचर; तीन फरार

Sun, 16 Jul 2023 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में साजा क्षेत्र में शिक्षक भर्ती घोटाला में पुलिस ने शिक्षक भुनेश्वर शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। वह करीब 31 महीने से फरार चल रहा था। भुवनेश्वर शुक्ला सहित रविकांत साहू, सुनबजन डेहरे और ज्योत्सना शर्मा के खिलाफ तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलिमा गडकरी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में साजा क्षेत्र में शिक्षक भर्ती घोटाला में पुलिस ने शिक्षक भुनेश्वर शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। वह करीब 31 महीने से फरार चल रहा था। भुवनेश्वर शुक्ला सहित रविकांत साहू, सुनबजन डेहरे और ज्योत्सना शर्मा के खिलाफ तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलिमा गडकरी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। शुक्ला साजा ब्लाक प्राथमिक शाला गभराडीह में पदस्थ था। मामला सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। 

विज्ञापन


पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को पता चला कि फर्जी नियुक्ति आदेश, स्थानांतरण के आदेश के आधार पर सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कुछ लोग कार्य कर रहे हैं। इस पर जांच एसपी कोशले, प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला बेरला, एसएस ठाकुर प्राचार्य शास. उच्च.माध्य.शाला कुसमी से कराई गई। जांच रिपोर्ट में  चारों शिक्षकों के फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी करते पाया गया। इसके बाद इनके खिलाफ साजा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें