फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ का गांजा पकड़ा, कंटेनर के गुप्त चेंबर में छिपी थी 447 किलो की खेप

Tue, 01 Sep 2026 09:05 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

एनएच-30 पर चिल्फी थाना के सामने वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 447 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित चिल्फी बॉर्डर में पुलिस ने गांजा तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़कर अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। एनएच-30 पर चिल्फी थाना के सामने वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 447 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए कंटेनर में ड्राइवर सीट के ठीक ऊपर एक विशेष गुप्त चेंबर बना रखा था। इसी चेंबर में गांजे के पैकेट खाकी रंग के टेप से लपेटकर छिपाए गए थे। पुलिस ने गांजे के साथ कंटेनर और मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 50 लाख 80 हजार 250 रुपये का मशरूका जब्त किया है। मामले में पंजाब निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को चिल्फी थाना की टीम एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बोडला की तरफ से आ रहे कंटेनर को रोका गया। वाहन में मौजूद व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने कंटेनर की बारीकी से तलाशी ली। ड्राइवर सीट के ऊपर बने गुप्त चेंबर का पता चलते ही पुलिस ने उसे खोला। अंदर खाकी टेप में लिपटे गांजे के पैकेट मिले। वजन कराने पर कुल 447.445 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस ठिकाने तक पहुंचाया जाना था। आरोपी से पूछताछ के साथ सप्लायर, खरीदार और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। कबीरधाम की एएनटीएफ टीम भी जांच में शामिल है। कार्रवाई की सफलता पर आईजी राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें