फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham : वकीलों ने की अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, कलेक्ट्रेट में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 Aug 2023 05:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिला अधिवक्ता संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के दौरान जल्द से जल्द मांग पूरी किए जाने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
कबीरधाम जिला अधिवक्ता संघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिला अधिवक्ता संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। संघ के अधिवक्ताओं ने दोपहर के समय जिला कोर्ट परिसर से पैदल रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में मौजूद जिला स्तर के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष कमल साहू, उपाध्यक्ष सीपी राजपूत, सचिव धनीराम साहू ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांगें हैं, जो लंबित हैं। इसमें अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने, मृत्यु दावा राशि 10 लाख रुपये करने व सामूहिक जीवन बीमा लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करना बेहद जरूरी है। पूर्व में भी इस अधिनियम की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ज्ञापन के दौरान जल्द से जल्द मांग पूरी किए जाने का निवेदन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें