फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda visit in CG: सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा, पदाधिकारियों-मंत्रियों और सांसदों की लेंगे बैठक

Thu, 26 Sep 2024 11:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 26 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। जेपी नड्डा देर शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 26 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम चार बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे केनाल रोड पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद नड्डा पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास जाएंगे। वहां पूर्व राज्यसभा सांसद व्यास की भाजपा की सदस्यता प्रदान करेंगे। व्यास के निवास से प्रस्थान कर नड्डा नालंदा परिसर पहुंचकर छात्रों से भेंट और चर्चा करेंगे। इस इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

इसके साथ ही प्रदेश के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। जेपी नड्डा देर शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें