महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से 10 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से 10 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई में डाटा एनालिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता और आउटरीच वर्कर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बाल संप्रेक्षण गृह में रसोइया के एक पद और चाइल्ड हेल्प लाइन में काउन्सलर व सुपरवाइजर के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
विभाग ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं।