फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: झीरम के फैसले के बाद दिल्ली कूच, 26 सितंबर को राहुल गांधी से मिलेंगे पीड़ित परिवार

Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

झीरम घाटी मामले के पीड़ित परिवार 26 सितंबर को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। बैठक में एनआईए कोर्ट के 10 दोषियों को मृत्युदंड के फैसले, आगे की कानूनी प्रक्रिया और परिवारों की मांगों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ झीरम घाटी मामले से प्रभावित और पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल 26 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल में डेढ़ दर्जन से अधिक पीड़ित और प्रभावित परिवारों के सदस्य शामिल इस बैठक के दौरान पीड़ित परिवार राहुल गांधी को झीरम घाटी मामले में आए अदालत के हालिया फैसले और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


झीरम घाटी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 16 सितंबर  को 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। अदालत का फैसला आने के बाद पीड़ित परिवारों और कांग्रेस नेताओं ने मामले को लेकर आगे भी अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही थी। अब पीड़ित परिवारों की राहुल गांधी से प्रस्तावित मुलाकात को इसी की अगली कड़ी माना जा रहा है। इस दौरान अदालत के फैसले के विविध कानूनी पहलुओं, पीड़ितों की आगे की मांगों और भविष्य के कदमों पर गंभीर चर्चा होगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से बातचीत के बाद बनाएंगे रणनीति
दिल्ली प्रवास के दौरान पीड़ित परिवारों के सदस्य कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इससे पूर्व रायपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस ने झीरम मामले को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने तथा दिल्ली में पीड़ित परिवारों के साथ एकजुट होकर अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया था। दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा की पुष्टि और इसके खिलाफ अपील की प्रक्रिया अब उच्च न्यायालय के स्तर पर आगे बढ़ेगी। राहुल और शीर्ष नेताओं से विचार-विमर्श के बाद ही पीड़ित परिवार तथा पार्टी नेता मामले में आगे की रणनीति और दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें