छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के झलियामारी बालिका आश्रम की बालिकाओं के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले में 5 आरोपियों को जमानत मिल गई है।
हाईकोर्ट की युगलपीठ ने गुरुवार को पांचो को जमानत दे दी।
इन पांच आरोपियों में निलंबित बीईओ, एबीईओ, सहायक शिक्षक व उपसरपंच शामिल हैं। इन सभी को अगल-अलग मामलों के तहत तीन साल छह महीने और पाँच साल की सजा मिली थी।
दो साल पहले बस्तर के झलियामारी बालिका आवासीय छात्रावास में आश्रम की अधीक्षिका बतीता मरकाम की मौजूदगी में वहां के शिक्षक और चौकीदार छात्राओं का दैहिक शोषण कर रहे थे।
इस मामले में कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।