फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

Fri, 25 Jul 2025 07:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

jashpur News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

jashpur News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से दी गई। इसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित अन्य उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मिलेगी सेवा
यह एम्बुलेंस मुख्य रूप से मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये रखी जाएगी, जिसकी सेवाएँ आवश्यकता अनुसार पूरे जिले में ली जा सकेंगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा परिवहन सेवा सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सहायता मिल सकेगी।

'तुरंत स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित'
मुख्यमंत्रीसाय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। उनकी पहल पर विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए अनेक योजनां शुरू की गई हैं। 
विज्ञापन


प्रगति पर मेडिकल कॉलेज और 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल
उन्होंने बताया कि कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज और 50 बिस्तर वाला मातृ एवं शिशु अस्पताल, जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रगति में है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें