फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: जांजगीर-चांपा में 50 हजार का गांजा जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

Wed, 21 Oct 2026 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर-चांपा जिले में बिर्रा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उत्तम ढाबा के पास कार्रवाई कर शुभम केंवट (20) को गिरफ्तार किया। आरोपी के झोले से 1.24 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है। उसे जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
गांजे के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिर्रा पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.24 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर ढाबे के पास कार्रवाई

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बिर्रा स्थित उत्तम ढाबा के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध युवक शुभम केंवट (20), निवासी ग्राम डोमाडीह, थाना हसौद, जिला सक्ती को पकड़ा गया।

पढे़ं:  छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, सीएम साय करेंगे शुभारंभ, यहां देखें लाइव मैच

झोले से बरामद हुआ 1.24 किलो गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद सफेद-लाल रंग के झोले से भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा गांजा बरामद हुआ। इसका कुल वजन 1.24 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें