फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: सड़क हादसे से युवक की मौत, ईट से भरे वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

Wed, 03 Jul 2024 01:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत खरौद में ईट से भरा माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया है। घटना स्थल पर युवक की मौत हुई है। शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत खरौद में ईट से भरा माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया है। घटना स्थल पर युवक की मौत हुई है। शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माजदा वाहन चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार कन्हैया यादव 30 वर्ष पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसो का रहने वाला है। वह आज सुबह करीबन 8 बेज खरौद से शिवरीनारायण अपने बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिए जिससे वह सड़क में जा गिरा और माजदा वाहन युवक के शरीर के ऊपर से निकल गई।

विज्ञापन


हादसे में उसके शरीर का हिस्सा सड़क पर निकला आया और मौके पर ही दम तोड दिया। परिजन भी मौके पर पहुंचे जहां रो रोकर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों परिजनों में भारी आक्रोश है पिछले 3 घंटों से मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात की गई है लोगो को समझाईस दी जा रही है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी ग्रामीणों ने शिवरीनारायण थाने में दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माजदा वाहन चालक को पुलिस हिरासत में लिए गया है। माजदा वाहन को जब्त किया गया है चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें