जांजगीर चांपा जिले में शराबी पिता ने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों बेटो को पैसा देकर बिस्किट लाने को भेजा था। आरोपी पिता को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। अकलतरा थाना क्षेत्र का है मामला।

विज्ञापन
पीड़िता की मां ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की वह 30 जून की सुबह घरेलू काम पर दूसरे के घर गई हुई थी। वहीं घर पर 12 साल की बेटी, 10 साल का पुत्र और 5 साल का पुत्र थे। जब वह काम से शाम 6.30 बेज वापस घर पहुंची तो नाबालिक बालिका ने अपने साथ उसके पिता ने किए गलत काम को लेकर जानकारी दी।
12 वर्षीय नाबालिक बालिका ने बताया की शराब के नशे में दोपहर 3 से4 बजे के बीच पिता घर आया और दुष्कर्म किया। अकलतरा थाना में आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376(3) पाक्सो 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई जहां आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।