जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत नारियरा में स्थापित केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में मजदूर संघ एचएमएस यूनिट के द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं को मांगो को लेकर टुल डाउन किया गया है। जिससे प्लांट के अंदर शत प्रतिशत काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। फरवरी माह में श्रमिक संघ ने रैली के माध्यम से अपनी मांगो को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। जिसमे सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। जिससे श्रमिक संघ ने नाराजगी जताई और टुल डाउन किया हैं।
मिली जानकारी अनुसार,छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) के द्वारा अप्रैल 2024 से लंबित इंक्रीमेंट, बच्चों के लिए निर्बाध निःशुल्क बस परिवहन सेवा, अस्पताल निर्माण कार्य जल्द प्रारम्भ करना, बोनस को 1 सैलरी प्रदान करना, श्रमिकों के मेडिकल बीमा राशि को बढ़ाना एवं उसमें शर्तों को सरलीकरण करना। इन सभी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। जिसपर कोई पहल नहीं की गई है जिससे श्रमिको में आक्रोश व्यक्त करते हुए आज सोमवार की सुबह 7 बजे से की काम बंद कर दिया है।
वहीं पिछले वर्ष के अस्पताल निर्माण के लिए 1.75 करोड़ रुपए को लेकर समझौता हुआ था जिसके लिए जिला प्रशासन को 50 लाख रु की भुगतान कर देने की बात हुई थी। वही अस्पताल निर्माण कार्य चालू होने पर बाकी का पैसा 1.25 करोड़ रुपए किस्तों में जारी करने की बात कही गई थी। आज तक अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ भी नहीं हो सका है। अकलतरा के कई निजी स्कूलों में टाई कर शिक्षा व्यवस्था प्रारंभ की गई थी। जिसमे अधिक दूर होने के कारण बच्चों का परिवहन सेवा बाधित होते रहता है। जब तक केएसके पावर कंपनी अपना खुद का स्कूल निर्माण नहीं करता तब तक परिवहन का व्यवस्था केसके प्रबंधक के द्वारा किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं को लेकर कानून के तहत मिलने वाले अधिकारियों से मांग की गई है।
केएसके महानदी पावर कंपनी का कोई भी यूनिट बंद नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार की जब तक बंकर में कोयला डाला हुआ है तब तक काम चलता रहेगा हो सकता है शाम तक यूनिट बंद हो सकता है। वही लगभग 1500 श्रमिको के द्वारा काम बंद कर दिया गया है अभी प्रदर्शन जारी है।