फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: हसदेव नदी में नहाते समय युवक डूबा, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी SDRF की टीम

Sun, 26 May 2024 01:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम महुदा से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने के दौरान एक युवक हसदेव नदी के तेज बहाव में डूब गया है। 20 घंटे हो चुके हैं मगर युवक का कुछ पता नहीं चला सका। बिलासपुर की एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम महुदा से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने के दौरान एक युवक हसदेव नदी के तेज बहाव में डूब गया है। 20 घंटे हो चुके हैं मगर युवक का कुछ पता नहीं चला सका। बिलासपुर की एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार, युवक अश्रय कंवर 29 वर्ष निवासी भवरमाल रोहदा का रहने वाला है। वह चांपा के पीआईएल कंपनी में ठेकेदार अनमोल यादव के अंदर में काम करता है। वह शनिवार की दोपहर करीबन 2 से 2.30 बजे के बीच महुदा गांव से होकर गुजरी हसदेव नदी में नहाने गया हुआ था युवक अश्रय कंवर को पानी में डूबता देख धनवार डेरा के लोगो ने बचाने की कोशिश की मगर वह हसदेव नदी के तेज बहाव से पानी के अंदर चला गया। 


घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई सरपंच और गांव के लोग मौके पर पहुंचे जहां चांपा पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस टीम और जांजगीर से 13 लोगों की गोताखोर की टीम पहुंची खोज बीन शुरू की गई मगर युवक अश्रय कंवर का कुछ सुराग नहीं मिल सका है। आज रविवार को बिलासपुर के SDRF की 12 लोगों की टीम पहुंची हुई है और खोजबीन शुरू किया गया है 20 घंटे हो चुके हैं। बताया जा रहा है की हसदेव नदी के नीचे 6 फिट का जल कुंभी है जिसके कारण से खोजने में परेशानी हो रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुंचे हुए हैं। युवक की शादी हो चुकी है एक छोटी बच्ची भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें