फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: जांजगीर चांपा में शराब पीने से दो दोस्तों की मौत, परिजनों में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 27 Oct 2024 03:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बुडगहन में दो युवकों की मौत हुई है। शराब पीने के दोनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
 
विज्ञापन
शराब पीने से दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बुडगहन में दो युवकों की मौत हुई है। शराब पीने के दोनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार तीन दोस्त शिवा बंजारे 19 वर्ष, रूपेश सांडे 27 वर्ष, सुखसागर सतनामी तीनो शनिवार की रात को शराब पीने के लिए बैठे हुए थे। जिसमें शिवा बंजारे, रूपेश सांडे ने शराब पी ली वही सुखसागर सतनामी का फोन आने पर दूसरी जगह में जाकर बात कर वापस आया तो देखा कि दोनो ने शराब पी ली जिससे उसकी तबियत खराब होने पर दोनो को घर छोड़ आया था। रात  में दोनो की तबीयत में सुधार न होकर बिगड़ने लगी जिसे लेकर परिजन सीएचसी अस्पताल बलौदा लेकर पहुंचे थे। जहां डाक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी बलौदा पुलिस को मिलने पर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चला पाएगा। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। जहां शराब पी रहे थे वह जगह की तलाशी ली गई है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें