फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जांजगीर चांपा में अवैध पटाखा भंडारण पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख के पटाखे बरामद

Sat, 26 Oct 2024 10:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा में पुलिस ने वैध रूप से पटाखा भंडारण पर कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से ढाई लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं। 
विज्ञापन
अवैध पटाखा भंडारण में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण पर पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पामगढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये से अधिक का पटाखा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश में जिले में अवैध रूप से पटाखा भंडारण और बिक्री पर रोक लगने के निर्देश दिए हैं। इसमें पामगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम धनेली में आकाश मिश्रा के कब्जे से कार्टून, बोरी में भरे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए, जिसकी कीमत 2 लाख 11 हजार रुपये बताई जा रही है।

ग्राम धाराशिव में बनवारी राठौर के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के फटाखे कीमत 47 हजार रुपये को बरामद किया गया है। दोनों आरोपी आकाश मिश्रा और  बनवारी राठौर के खिलाफ धारा 9 (ख), विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें