फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Sun, 15 Sep 2024 06:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर-चांप जिले के खारी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांप जिले के खारी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में सहदेव मंझवार (40वर्ष) और राजकुमार कंवर ( 52 वर्ष ) जो कि केरा कछार पतरापाली गांव के रहने वाले हैं जोकि गतवा गांव की बाजार से सामान लेकर घर जा रहे थे। वही दुसरे बाइक में दिलीप कश्यप (23 वर्ष) और जीजा महेश कश्यप (32 वर्ष) के साथ मुढ़ाहाली जिला कोरबा अपने जीजा को देखने के लिए जा रहे थे। 

इस दौरान दोनों की बाइक खारी गांव के सड़क पर दोनों बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे  दोनो बाइक में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम पहुंची हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया । जहा चारो लोगो  की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका  इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें