फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti Accident: रेलवे ट्रैक पर टायर से भरे ट्रक में लगी आग, आठ घंटे बंद रहा मार्ग; लगा पांच किलो मीटर लंबा जाम

Sat, 01 Jul 2023 11:19 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

सकरेली फाटक को पार करने के दौरान रेलवे ट्रैक पर एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक टायर से भरा हुआ था। आठ घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले में सकरेली फाटक पार करने के दौरान रेलवे ट्रैक पर तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में टायर भरा हुआ था जोकि ओवर लोड होने के कारण रेलवे के OHE तार के संपर्क में आ गया। तभी ट्रक में आग लग गई। किसी तरह से ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई है। आठ घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। वहीं रेलवे ट्रैक में ट्रेनों का आवागम बंद पड़ा हुआ था। रात 11.30 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ है। यह घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार रात करीबन 11.30 बजे एक ट्रक जिसमें टायर भरा हुआ था, जोकि ओवरलोड था। सकरेली फाटक को पार करने के दौरान OHE तार की चपेट में आ गया और ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की लपटे तेजी में फैलने ली और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक ने किसी तरह से ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है। रेलवे ट्रैक के बीच आग लगने की वजह से ट्रेन सेवा बाधित रही। लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नेशनल हाईवे सड़क पर 5 किलो मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। 

रेलवे ट्रैक पर आग लगने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग मौके पर पहुंची हुई थी। दमकल की टीम पहुंची और घंटो मसकत के बाद आग पर काबू पाया गया। जेसीबी की सहायता से ट्रक के मालवा बाहर को रेलवे ट्रैक से बाहर किया गया। जिसके बाद ट्रेनों का आवागम घंटो बाद चालू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें