फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक ने बाइक सावर को मारी टक्कर, परिजनों का बुरा हाल

Fri, 12 Dec 2025 03:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के बिलासपुर से शिवरीनारायण मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। सड़क पर गिरने से युवक का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के बिलासपुर से शिवरीनारायण मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। सड़क पर गिरने से युवक का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची जिसकी पहचान विनोद जांगड़े के रूप में हुई जोकि डूमरडीह का रहने वाला है। सड़क से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया ट्रक को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक युवक विनोद जांगड़े 31 वर्ष खेती किसानी और छोटा सा दुकान चलता है वह सुबह घर से शिवरीनारायण जाने को बाइक से निकला था इस दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रहा तेजा रफ्तार खाली ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। जिससे युवक बाइक के साथ ही  सड़क में गिर गया जिसपर सिर फट गया और गंभीर चोट आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और सड़क से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें