तागा धान खरीदी केंद्र में बिचौलिए द्वारा लाया गया 113.60 क्विंटल धान पकड़ा गया। किसान के नाम पर जारी टोकन का दुरुपयोग कर धान खपाने की कोशिश की गई थी। प्रशासन ने धान व वाहन जब्त कर कार्रवाई शुरू की और सभी केंद्रों पर सख्त जांच जारी है।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम तागा के धान खरीदी केंद्र में नवागढ़ क्षेत्र से बिचौलिए द्वारा लाया गया 113.60 क्विंटल धान पकड़ा गया। यह धान किसान राजेश कौशिक के नाम पर जारी टोकन के आधार पर तौला करवाने लाया गया था। सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंचे और धान तथा वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार ग्राम तागा के एक किसान राजेश कुमार कौशिक के नाम से टोकन दो दिसम्बर को जारी किया गया था। जिससे तौला के लिए 11 दिसम्बर को समय दिया गया था। वहीं वाहन चालक 113.60 क्विंटल धान को लेकर धान खरीदी केंद्र पहुंचा था। जिसपर धान खपाने की सूचना मिलने पर मंडी निरक्षक अपनी टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की गई।
इस बीच चालक से पूछने पर बताया कि नवागढ़ क्षेत्र से धान को लेकर आया था। जिसे बेचने से पहले ही पकड़ लिया गया। जहां धान से भरी माजदा वाहन को जब्त कर मंडी अधिनियम के तरह कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन किसानों के सहूलियत के लिए लगातार काम कर रहे है। वहीं कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशों पर लगातार टीम सभी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर जांच की जा रही है।