फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jajgir-Champa: मोबाइल दुकान में चोरी, चार लाख रूपये के 15 से अधिक मोबाइल पार, सीसीटीवी में कैद

Sat, 07 Jun 2025 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर-चांपा जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक स्थित गणेश मोबाइल दुकान में शुक्रवार और शनिवार की रात करीबन 3 बजे चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक स्थित गणेश मोबाइल दुकान में शुक्रवार और शनिवार की रात करीबन 3 बजे चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर लिए, जिनकी कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।गश्त पर तैनात चाम्पा पुलिस को दुकान का टूटा हुआ ताला दिखा, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दुकान संचालक को सूचना दी।

विज्ञापन


चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने जानकारी दी कि रात करीब 1 बजे पुलिस की गश्त टीम जब चौक से गुजरी थी तब स्थिति सामान्य थी, लेकिन 3 बजे दोबारा गश्त के दौरान दुकान का ताला टूटा मिला। चोरी की आशंका पर गश्त टीम ने दुकान संचालक को मौके पर बुलाया और जब दुकान खोली गई, तो मोबाइल चोरी की पुष्टि हुई।

दुकान संचालक ने बताया कि दुकान में लाखों के मोबाइल रखे थे, जिनमें से 15 से 20 मोबाइल चोरी हो गए, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई गई है। चाम्पा पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गणेश मोबाइल दुकान के सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों का चेहरा और आवाज रिकॉर्ड हुई है, जिसमें देखा गया कि पुलिस गश्त वाहन की लाइट देखकर आरोपी भागने की जल्दी में एक-दूसरे को आवाज दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस को शक है कि आरोपी स्थानीय हो सकते हैं। अन्य कैमरों में आरोपी चाम्पा एनीकट की ओर भागते नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें