जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव के पास हसदेव नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की तेज बहाव में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई।
जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव के पास हसदेव नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की तेज बहाव में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई, लेकिन 8 घंटे की मशक्कत के बाद भी डूबे व्यक्ति का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
दरअसल हथनेवरा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू, आज सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बेटी और भतीजे के साथ नहाने के लिए हसदेव नदी पहुंचा था।नहाते वक्त उसकी बेटी और भतीजा नदी के बहाव में बहने लगे। उन्हें डूबता देख लक्ष्मी प्रसाद ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों बच्चों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में बह गया।
सूचना मिलने पर चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाशी अभियान शुरू किया। लगभग 8घंटे बीतने के बाद भी जब व्यक्ति का कुछ पता नहीं चला, तो बिलासपुर से गोताखोरों की टीम बुलाई गई, जो दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
हालांकि, अब तक डूबे लक्ष्मी प्रसाद साहू का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी हुई है और सभी की निगाहें राहत और खोज कार्य पर टिकी हुई हैं।