जांजगीर चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के NH 49 पर ट्रेलर वाहन को ओवर ट्रेक करने के दौरान एक कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
जांजगीर चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के NH 49 पर एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर वाहन को ओवर ट्रेक करने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। कार में 3 पुरुष और 1 बच्चा सवार था। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद चारों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। टक्कर लगने के बाद कार में अचानक से आग लग गई। कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार,आज शनिवार की शाम करीबन 4 से 5 बजे के मध्य एक तेज रफ्तार कार जोकि रायपुर से सारागांव की ओर किसी काम से जा रहे थे। तभी एनएच 49 पर कार के सामने चल रही ट्रेलर वाहन को ओवर ट्रेक करने के दौरान ट्रेलर गाड़ी को बचने के लिए अपनी गाढ़ी की रफ्तार और तेज कर दी। जिससे कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। कार में कृष्ण कुमार साव उम्र 22, शिव कुमार साहू उम्र 40 वर्ष,नोहर साहू उम्र 50 वर्ष निवासी रायपुर साथ में एक 4 साल का बच्चा भी कार था।
जानकारी के लिए बता दें कि सारागांव में पदस्थ दादू लाला बारेठ जोकि कार के पीछे जा रहे थे। हादसा के बाद मौके पर राहगीरों की मदद से कार में सवार लोगो को बाहर निकाला गया। वहीं उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं मौके पर कार में बिजली के खंभे से टकराने के बाद 2 मिनट के अंदर ही आग लग गई। कार में रखा सामान भी कार के साथ जल कर खाक हो गया।