जांजगीर चांपा जिले के खोखरा शराब दुकान के पास दिनदहाड़े कैश कलेक्शन की टीम पर दो बदमाश युवकों ने देशी कट्टे से गार्ड पर फायरिंग कर कार में रखे 78 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
मंगलवार की सुबह 10 बजे जिले के शराब दुकान में केश कलेक्शन के लिए धीरज सिंह,चालक अमन सिंह और सिक्योरिटी गार्ड शैलेंद्र सिंह बैस निकलने थे। जिन्होंने सभी अलग अलग जगहों के शराब दुकान से 78 लाख रुपए का कलेक्शन कर अपने वाहन में रखे हुए थे और शाम करीबन पांच बजे खोखरा शराब भट्टी दुकान कलेक्शन के लिए पहुंचे थे। घायल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दो युवक पास आकर गाड़ी को खोलने की बात कहने लगे। जिसका विरोध पर देशी कट्टे से पैर में गोली मार दी।
चालक अमन सिंह ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर सभी बाहर निकले जहां दो युवकों ने मिलकर वाहन में रखी पेटी को बाहर निकाला और कुछ दूर ले जाकर पेटी में रखे पैसे लेकर फरार हो गए। घायल शैलेन्द्र सिंह का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है जिसके पैर में एक गोली लगी है। बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।