फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शातिर चोर पकड़े गए: दिन में रेकी...रात में सूने घरों को बनाते निशाना, पुलिस ने खंगाल डाले 200 CCTV फुटेज

Thu, 14 Aug 2025 07:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से सूने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। 200 सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर सात लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
चोरी करने वाले पांच चोरी पकड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने सूने घरों में ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर टीम की सक्रियता से इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मामले का खुलासा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया है। उन्होंने बताया कि जिले के जांजगीर, बलौदा और नैला क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही सिलसिलेवार चोरी की वारदातों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को धर दबोचा।

गिरोह में शामिल आरोपी सूने मकानों की पहले रेकी करते और फिर रात में शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तोले से ज्यादा सोना, डेढ़ किलो चांदी के जेवर, नकदी, मोबाइल एक्सेसरीज, दो मोटरसाइकिल, एयर पिस्टल, चाकू और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत लगभग सात लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरोह का गैंग हिस्ट्रीशीट भी तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें